फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 7 करोड़ रुपये से बनेगी आलीपुर खेड़ा-बेवर मार्ग की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में आलीपुर पट्टी नगला वन मोड नहर पुल से डेरा बंजारा होकर आलीपुर खेड़ा-बेवर मार्ग तक सात करोड़ रुपये की लागत ने नई सड़क बनेगी। मार्ग का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण होने से कई गांव के लोग लाभान्वित होंगे। आलीपुर खेड़ा बाजार में लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। इस मार्ग का शिलान्यास 23 फरवरी को होगा। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र का लगभग साढे पांच किलोमीटर का मार्ग जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आलीपुर खेड़ा बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। लोगों की मांग पर मार्ग के सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री से मांग रखी गई थी। उन्होंने तत्काल इस कार्य के लिए सात करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर धनराशि अवमुक्त करा दी है। इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। शिलान्यास सोमवार को दोपहर 12 बजे होगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से भगवान बुद्ध की तपस्थली संकिसा जाने वाले देश विदेश के बौद्ध तीर्थ यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। जो वाहन आलीपुर खेड़ा से होकर जाने पर बाजार में जाम में फंस जाते थे। उससे भी लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें