फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कार ने रौंदे बाइक सवार, दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
फोटो23 मृतक गिरजा शंकर का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रुई के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं। भोगांव क्षेत्र के नगला कमल निवासी 60 वर्षीय गिरजा शंकर भवन आदि निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करते थे। शुक्रवार दोपहर को वह गांव रुई के रहने वाले साथी 45 वर्षीय विश्राम सिंह के साथ कस्बा की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों रुई मेला के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार गिरजा शंकर और विश्राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए। मजदूरों की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-
टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार
मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, इस बीच चालक कार को लेकर मौके से भाग निकला। कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, मगर कुछ ही देर में कार नजरों से ओझल हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जल्द कार व चालक का पता लगा लिया जाएगा।

फोटो23 मृतक गिरजा शंकर का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें