फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूनिवर्सिटी की हैंडबॉल टीम में तीन छात्राओं का चयन

विज्ञापन
फोटो 28 चयनित छात्राएं दीक्षा यादव, स्वीटी राजपूत और रिया राजपूत। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव के नेशनल महाविद्यालय की तीन छात्राओं का चयन डॉ़ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की महिला हैंडबॉल टीम में हुआ है। चयनित छात्राएं आठ से 11 मार्च तक हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो़ एसके निमेष ने बताया कि बीए की छात्रा दीक्षा यादव, स्वीटी राजपूत और बीएससी की छात्रा रिया राजपूत को यूनिवर्सिटी की टीम में स्थान मिला है। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेलकूद विभागाध्यक्ष प्रो. रणवीर सिंह, डॉ. नेहा शाक्य, डॉ़ अनंत मिश्रा, कीर्ति गुप्ता, कोच अरविंद राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें