फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: टायर फटने से पलटी कार, दो की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रांशी - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में थाने से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बुधवार देर शाम एक कार टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे कार में बैठे 8 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, अस्पताल ले जाते समय गंभीर घायल बुजुर्ग महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। तीन घायलों को सैफई रैफर कर दिया है और अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सभी लोग कल्याणपुर में अपने रिश्तेदार घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


रूपपुर भरतपुर के रहने वाले उमेश उनकी पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री प्रांशी, रामा देवी, यशोदा, रीता देवी, चालक सचिन और बच्चा देव आई 10 कार में सवार होकर करीब 4 बजे रुपपुर से औंछा क्षेत्र के नगला सलेही निवासी रामसिंह बेवर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में रहने वाले साले के पुत्र के डस्ठौन कार्यक्रम के लिए निकले थे। राम सिंह की पत्नी रीता देवी, पुत्र सचिन, देव, 105 वर्षीय मां रामा देवी भी कार में सवार थीं। कार को सचिन चला रहा था। देर शाम करीब 7 बजे उनकी कार कुसमरा रोड पर स्थित थाना एलाऊ से करीब 150 मीटर की दूरी पर पहुंची थी, इसी दौरान तेज आवाज के साथ कार का पीछे का पहिया फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में पलट गई। कार पलटते ही उसमें मौजूद सवारों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से कार सवार घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। कार सवार घायलों में मौजूद 105 वर्ष की रामा देवी और 8 वर्षीय बच्ची प्रांशी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी संतोष कुमार पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंवे, उन्होंने बताया कि परिजन मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। जरूरी प्रक्रिया कर उन्हें शव सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें