फोटो 4 बुझिया पुलिस चौकी के सामने पलटा ट्रक। संवाद
करहल। बुझिया चौकी के सामने मैनपुरी-इटावा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के चलते एक ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोट लगी, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवा कर आवागमन सुचारू कराया।
थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे एक बालू लदा ट्रक मैनपुरी-इटावा मार्ग की ओर जा रहा था, ट्रक जब बुझिया पुलिस चौकी के सामने पहुंचा, तभी कोहरे के चलते चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गया। मार्ग पर ट्रक पलटने के साथ ही उसमें लदी बालू भी सड़क पर फैलने लगी, सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को मामूली चोट लगी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।