फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: टूटा व्यापारियों के सब्र का बांध, दुकानें बंद कर धरने पर बैठे

विज्ञापन
फोटो 1 आक्रो​शित व्यापारियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाते प्रभारी निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा औंछा के व्यापारियों के सब्र का बांध बृहस्पतिवार सुबह टूट गया। प्रतिष्ठानों पर ताले लगा कर सभी धरने पर बैठ गए। बता दें कि 15 दिसंबर की रात चोरों ने सराफा की दो दुकानों से करीब सवा करोड़ के जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी गई। मगर अभी तक खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली है। प्रभारी निरीक्षक ने चार दिन में खुलासे का आश्वासन दिया, तब आक्रोशित व्यापारी शांत हुए और प्रतिष्ठान खोले।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के रहने वाले सराफा व्यापारी विपिन गुप्ता और मनोज कुमार वर्मा जसराना रोड पर सराफ की दुकान किए हुए हैं। 15 दिसंबर की रात को चोरों ने शटर तोड़ कर एक दुकान से सोने चांदी के जेवर रखी अलमारी चुरा ली, दोनों दुकानों से चोरों ने करीब सवा करोड़ से अधिक के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। मगर, घटना को तीन दिन से अधिक का समय बीत चुका है। खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली है।
कस्बा के सराफा व अन्य व्यापारियों का सब्र बृहस्पतिवार को टूट गया, सभी ने दुकानों को बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाजार बंद व प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे, व्यापारियों से बातचीत की और उनसे खुलासे के लिए चार दिन का समय मांगा। व्यापारियों का कहना है कि अभी तक पुलिस कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक के भरोसा दिलाने पर आक्रोशित व्यापारी शांत हुए। चार दिन की मोहलत देेने के बाद सभी ने प्रतिष्ठान खोले। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि चार दिन का समय मांगा गया है। अगर चार दिन में घटना का राजफाश न हुआ तो कस्बा के व्यापारी आंदोलन को विवश होंगे। इस मौके पर राजेश वर्मा, सचिन गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य, जमील अली, बॉक्सी गुप्ता, ब्रजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें