फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ओवरटेक करने पर डंपर से टकराई रोडवेज, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो 1 श्याम सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। सवारियां लेकर दिल्ली से मैनपुरी आ रही रोडवेज बस मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर ओवरटेक के दौरान डंपर से टकरा गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, चार यात्रियों को मामूली चोट लगीं। हादसे के बाद चालक के परिजन शव लेकर बस स्टैंड पहुंचे, कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव कुम्हरौआ निवासी 38 वर्षीय श्याम सिंह परिवहन निगम में मैनपुरी डिपो पर संविदा चालक के पद पर तैनात थे। शनिवार रात को वह परिचालक मनीषा निवासी गांव जोगा बेवर के साथ दिल्ली से करीब 35 यात्रियों को लेकर मैनपुरी के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर गांव अंजनी के पास श्याम ने आगे चल रहे मिट्टी लदे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, ओवरटेक करने के दौरान बस और डंपर टकरा गए। हादसे में श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
गांव अंजनी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे यूपी 112 के कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल चालक श्याम सिंह को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे में बस में मौजूद चार यात्रियों को भी मामूली चोट लगी आईं। यात्री दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उधर, जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई ले जाते समय रास्ते में श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर बस स्टैंड पर आ गए। डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, निगम के कर्मी भी चालक को पकड़े जाने की मांग में शामिल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली ने मौके पर पहुंच कर मृतक के आक्रोशित परिजन को समझाया, कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन व साथी शांत हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाथापाई करने का आरोप
परिचालक मनीषा ने बताया कि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, कुछ सवारियां चोटिल हुई थीं। डंपर चालक ने मदद करने की बजाय गाली-गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई की। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वह भाग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें