फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगवाने के बाद मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। जनपद कासगंज के रहने वाले एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर लाए। इंजेक्शन लगने के बाद मजदूर अचेत हो गया। सीएचसी पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कासगंज के नगला गलफत निवासी दिनेश कुमार (40) करीब आठ साल से अपनी ससुराल नगला जमुनिया में रह कर मजदूरी करता था। घर में पत्नी राधा, तीन बेटियां, दो बेटे व ससुर रह रहे हैं। दो दिन से दिनेश बीमार चल रहा था, उसे सर्दी खांसी की समस्या थी। शनिवार शाम को परिजन घिरोर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। मेडिकल स्टोर पर मौजूद एक व्यक्ति ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही दिनेश अचेत हो गया। आननफानन में परिजन सीएचसी कुरावली ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, परिजन ने इंजेक्शन लगने के बाद मौत की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। हालांकि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें