फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मिनी ट्रक चालक की सड़क हादसे में मौत, घर में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के सायपुरा के रहने वाले युवक की सोमवार शाम आगरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, खबर मिलने के बाद घर में मातम छाया गया। परिजन शव लेने के लिए आगरा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव सायपुरा निवासी 27 वर्षीय अनिल कुमार मानेसर की एक कंपनी में मिनी ट्रक चालक था। सोमवार शाम को वह बाइक से गांव आ रहा था। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में वह हादसे का शिकार हो गया। गंभीर हालत में स्थानीय पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, एत्मादपुर थाना पुलिस ने अनिल की मौत के बारे में परिजन को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। पिता कुछ रिश्तेदारों के साथ शव लेने के लिए आगरा रवाना हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि शाम तक शव गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें