फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पेड़ से टकराने के बाद पलटी कार, वन दरोगा की मौत

विज्ञापन
फोटो 5 वन दरोगा विपिन कुमार का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के दिहुली-बरनाहल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। कार की चपेट में आकर एक बालक घायल हो गया, कार चला रहे आगरा निवासी वन दरोगा की हादसे में मौत हो गई। वहीं कार में मौजूद तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए। गंभीर घायलों को पीजीआई सैफई और आगरा भेजा है।
विज्ञापन

दिहुली बरनाहल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को दिहुली की तरफ से आ रही कार इकहरा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ में जा टकराई, तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग दहशत में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चार पांच पलटे खाते हुए घटनास्थल से काफी दूर जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कार की चपेट में आकर नीम के पेड़ के पास बैठा 10 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र आकाश निवासी गांव इकहरा घायल हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप मौके पर पहुंचे।
कार की चालक सीट पर करहल में तैनात वन दरोगा 37 वर्षीय विपिन कुमार उर्फ पप्पी निवासी महादेव नगर कैलाश रोड वीरपुर एहतमाली जनपद आगरा लहूलुहान हालत में मिले। उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में कार सवार आदर्श उर्फ छोटू, उमेश सिंह, व एक अन्य युवक घायल अवस्था में थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। छोटू और उमेश को गंभीर हालत में परिजन आगरा ले गए। अन्य घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया। हादसे में मृतक वन दरोगा के परिजन को पुलिस ने फोन पर हादसे की सूचना दी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें