फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कार की चपेट में आए एआरटीओ के चपरासी की मौत

विज्ञापन
फोटो 11 मृतक रोहित कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात क्रिश्चियन तिराहा के पास एआरटीओ कार्यालय का चपरासी कार की चपेट में आ गया, हादसे में मौत के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजन आने के बाद बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

जनपद एटा के अवागढ थाना क्षेत्र के गांव सिकरारी निवासी 40 वर्षीय रोहित कुमार एआरटीओ कार्यालय मैनपुरी में चपरासी थे। वह कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड दुबे कंपाउंड में रह रहे थे, बुधवार की रात को जब वह खाना खाने के लिए जा रहे थे। तभी क्रिश्चियन तिराहा के पास मार्ग से गुजर रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया, हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी, कुछ देर बाद परिजन आ गए। बताया कि मृतक के तीन बच्चे एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया, परिजन शव लेकर पैतृक गांव सिकरारी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें