फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बहन के घर सेवइयां देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो30 अमन का फाइल फोटो - फोटो : मांगों के लिए नारेबाजी करके रोष जताते पटवारी। संवाद
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। बहन के घर सेवइयां देने जा रहे 27 वर्षीय अमन कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका 10 वर्षीय छोटा भाई नीलेश घायल हो गया।
विज्ञापन

गहियरपुर निवासी अमन कुमार अपनी बहन पूजा की ससुराल गांव अतरई (थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस) सावन की सिवइयां देने के लिए जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे शरीफपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में अमन कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा छोटा भाई नीलेश चोटिल हो गया।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल नीलेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा और अमन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

तय हो चुकी थी अमन की शादी
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक अमन के परिजन ने बताया कि मृतक पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था, दो बड़ी बहनें हैं। अमन की शादी के लिए रिश्ता देखा जा चुका था। लड़की भी देख ली गई थी। दिवाली के करीब उसकी शादी की तारीख भी तय होने वाली थी, मगर हादसे में अमन की असमय मौत के बाद परिवार की खुशियां छीन ली हैं। घर में मातम छाया हुआ है, माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें