फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइकों की भिड़ंत में किराना व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
फोटो3 बालिस्टर सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को हुए सड़क हादसे में जनपद एटा के रहने वाले किराना व्यवसायी की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मौके पर मिली दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव मसुलिया के रहने वाले 54 वर्षीय बालिस्टर सिंह थाना क्षेत्र के गांव नगल सेंमर में किराने की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार को गांव लहरा से वापस दुकान पर आ रहे थे। तभी लहरा रोड पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बालिस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग गए। स्थानीय पुलिस की ओर से घायल बालिस्टर को अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दोनों बाइकों को कब्जे में लिया है। पुलिस दूसरी बाइक सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें