फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बस की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बस की चपेट में आकर घायल हुए युवक की पीजीआई सैफई ले जाते समय मौत हो गई। थाना सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, युवक थाना कुर्रा क्षेत्र का रहने वाला था। रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला शोभा निवासी 19 वर्षीय प्रशांत कुमार शनिवार शाम करहल से घर लौट रहा था, बाइक जब थाना क्षेत्र में किशनी रोड नवीन ग़ल्ला मंडी के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा, रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पीजीआई में युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रविवार को युवक का शव गांव पहुंचा, वहां अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें