मैनपुरी। शिक्षक संगठनों की मांग और मौसम विभाग की ओर से जारी लू के अलर्ट के बीच जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय परिवर्तन किया गया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर बीएसए दीपिका गुप्ता ने देर शाम आदेश जारी किया। बीएसए ने बताया कि कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। सोमवार से स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकाें को व्यवस्थानुसार स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए हैं।