फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शमशेरगंज मार्ग पर डंपर ने रौंदे बाइक सवार, महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो7 मृतका वीरमती का फाइल फोटो
विज्ञापन
किशनी। गांव शमशेरगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को चपेट में ले लिया, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र को घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाले डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अरसारा निवासी 55 वर्षीय वीरमती कठेरिया बृहस्पतिवार को गांव कुम्हौल अपने एक रिश्तेदार के निधन पर गई थीं। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के बाद वह पुत्र पंकज के साथ बाइक से गांव अरसारा लौट रही थीं। सुबह करीब 11 बजे किशनी शमशेरगंज मार्ग पर गांव गपकापुर के पास स्थित महाविद्यालय के सामने डंपर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में वीरमती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुत्र पंकज घायल हो गया, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच चालक डंपर छोड़ कर वहां से भाग गया। पुलिस ने महिला का शव मोर्चरी भेजा, घायल पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें