फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मिठाई की दुकान पर मिला 22 किलो दूषित छेना

विज्ञापन
फोटो 50 बाजार में एक दुकान पर निरीक्षण करती खाद्य विभाग की टीम। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य विभाग की ओर से चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को करहल चौराहा स्थित कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। जहां से 10 किलो दूषित चटनी और 20 किलो छेना नष्ट कराया गया। छापेमारी में टीम को एक्सपायर्ड नमकीन और कोल्ड ड्रिंक भी मिली।
विज्ञापन

होली से पहले मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन में करहल चौराहा के पास स्थित कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें एक दुकान पर 10 किलो दूषित चटनी मिली, जिसकी कीमत खरीद 2000 रुपये बताई गई। इसके बाद स्टेशन के सामने स्थित मिष्ठान भंडार पर खोआ का नमूना लिया गया। वहीं दुकान में 20 किलो दूषित छेना जिसकी बाजार में कीमत 4000 रुपये नष्ट कराया गया। टीम को रठेरा स्थित शैलेंद्र किराना स्टोर में निरीक्षण के दौरान 210 पैकेट एक्सपायर्ड नमकीन और 22 बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक की बरामद हुई, जिन्हें नष्ट कराया गया। टीम द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें