फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार रात को थाना एलाऊ क्षेत्र में कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित नगला बलसिंह के पास बाइक सवार की बिजली के खंभे टकराकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव कसद निवासी पंकज पुत्र बालकराम राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार शाम अपने घर से नगला बलसिंह किसी कार्य से आये थे। वापस घर लौटते समय मैनपुरी-कुसमरा मार्ग से भारापुर कसद जाने वाले रोड पर उसकी बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें