फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बस और ट्रेलर टकराए, सात घायल

विज्ञापन
फोटो21 एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद मौजूद पुलिस व दर्घटनाग्रस्त वाहन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
करहल। नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह बस और ट्रेलर टकरा गए। हादसे में डबल डेकर बस में बैठे सात यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया।
विज्ञापन

एक डबल डेकर बस आगरा से कानपुर यात्रियों को लेकर जा रही थी, रविवार की सुबह बस जब थाना क्षेत्र में एनएच 2 पर मीठेपुर क्षेत्र में पहुंची, मार्ग से गुजर रहे ट्रेलर से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई, सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हुए सुधीर कुमार निवासी खुर्द बकेबर, तमन्ना निवासी कसौलर औरैया, ऋतिक निवासी कसौलर औरैया, देव निवासी वक्सा असम, राकेश निवासी डेलापुर कानपुर देहात, विशंभर निवासी जसवंतनगर इटावा, दीपक निवासी गांव सिंगड़ प्रयागराज को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया गया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें