फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बैलेट पेपर से ही कराए जाएं चुनाव

विज्ञापन
फोटो 20 पत्रकारों से वार्ता करते रामगोपाल यादव। संवाद
विज्ञापन
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव गुनहिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बैलेट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी और विपक्ष लंबे समय से बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग कर रहा है। तकनीक इतनी एडवांस हो गई है कि आपके खाते से रुपये निकाल ले। डाटा चोरी कर ले। तो ईवीएम से वोट भी चुरा सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री के अखिलेश यादव पर पीडीए की रोजाना परिभाषा बदलने के एक सवाल के जवाब में कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के बयानों पर हम क्या कहें। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार होगी और 2029 में दिल्ली से भाजपा बेदखल होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान नकली नोटों के कारोबारी लाल टोपी से ताल्लुक रखते हैं, पर उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तो देश के वित्त राज्य मंत्री भी हैं। अगर वो कह रहे है तो उनसे बड़ा नाकारा कोई हो नहीं सकता। वित्तमंत्री खुद कालाबाजारी कर रहे हैं तो खुद वित्त मंत्रालय से इस्तीफा क्यों नहीं देते। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर कहा छोड़ो यार उनकी क्या बात कर रहे हो। पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, भारत सिंह यादव, योगेंद्र यादव, लालू यादव, समरपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें