फोटो 32 तेज हवा और बूंदाबांदी के चलते बेवर क्षेत्र के एक खेत में बिछी फसल। संवाद
मैनपुरी। जिले में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश किसानों के लिए संकट लेकर आई। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हल्की बारिश और हवाओं के कारण सरसों और गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई।
बुधवार को सुबह मौसम साफ था। दोपहर दो बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और घने बादल छाने के साथ अंधेरा छा गया। किशनी और करहल क्षेत्र में हल्की बारिश हुई वहीं मैनपुरी शहर और इसके आसपास बूंदा बांदी होती रही। अचानक शुरू हुई बारिश से किसान किसानों की चिंता बढ़ गई। जिन किसानों ने हाल ही में अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाया था वो फसल तेज हवा के कारण खेतों में बिछ गई। जिन किसानों के खेतों में सरसों की फसल थी तेज हवाओं और बूंदाबांदी के कारण सरसों की फसल भी खेतों में बिछ गई। आलू किसान भी मौसम के बदले मिजाज से चिंतित हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। समाचार लिखे जाने तक जिले में घने बादल के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी था।-गर्मी से मिली लोगों को राहत
एक तरफ जहां यह बारिश किसानों की चिंता बढ़़ा रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों को मौसम में हुए बदलाव ने गर्मी से निजात देने का काम किया है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे थे। अचानक बादल छाने और बूुंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
जीत सिंह किसान
-
यह बारिश किसानों के लिए पेरशानी भरी है। किसान चिंतित है। इस बारिश से किसान को कोई फायदा होने वाला नहीं है। किसान के खेतों में खड़ी आलू, सरसों और गेहूं की फसल में बारिश होने से पैदावार प्रभावित होगी।
आराम सिंह किसान
कुछ किसानों ने हाल ही में अपनी गेहूं की फसल में पानी लगाया है। तेज हवाओं ने इस फसल को खेतों में बिछा दिया है। इससे पैदावार में करीब 10 प्रतिशत का नुकसान होगा।
-