फोटो 45 ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर ठंडा करते बिजली कर्मचारी। संवाद
मैनपुरी। गर्मी की शुरुआत में ही जिले की बिजली व्यवस्था ने उपभोक्ताओं को झटका देना शुरू कर दिया। पंखे, कूलर और एसी चालू होने ने बिजली पर लोड बढ़ गया है। इससे ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो गई है। ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए पानी डाला जा रहा है।
अप्रैल महीने में ही तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को झटका देना शुरू कर दिया है। घरों, दुकानों और कार्यालय में पंखा और कूलर के बाद एसी चालू होने से बिजली का लोड बढ़ गया है।
गर्मी में लोड बढ़ने से उपभोक्ताओं की ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जिलेभर में लोगों की बिजली की ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। गर्म होने वाले ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए पानी डाला जा रहा है।