फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रोमांचक मैच में स्टेडियम को हराकर एमसीए पिंक बनी विजेता

विज्ञापन
फोटो 33 विजेता कप के साथ खुशी मनाते एमसीए पिंक के खिलाड़ी और मौजूद अतिथि। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित सुधींद्र देव शुक्ला स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। रोमांचक फाइनल मैच में स्टेडियम को पांच रनों से हराकर एमसीए पिंक की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

एमसीए पिंक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। राजवर्धन ने 49, आर्यन ने 23 और आकर्ष ने 22 रनों की पारी खेली। स्टेडियम के अतुल दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम की टीम 25 ओवर में छह विकेट पर 156 रन ही बना सकी। शौर्य ने 68, आशुतोष 37 और प्रिंस ने 18 रन बनाए। एमसीए पिंक के यश यादव ने दो विकेट लिए।
मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और नगद धनराशि प्रदान की। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार स्टेडियम के शौर्य सिहं को, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार एमसीए पिंक के यश यादव और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार आकर्ष को प्रदान किया गया। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, विकास मिश्रा, सुनील शुक्ला, पंकज राठौर, मायाशंकर, शिवम शुक्ला, सिद्धार्थ चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें