फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहीं मिल रही ओवर लोडिंग से निजात, फुंक रहे ट्रांसफार्मर जल रहीं केबलें

विज्ञापन
फोटो 5 शहर के एक बिजली घर में मशीन की जांच करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में भीषण गर्मी के बीच जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। आग उगलते मौसम में बिजली विभाग के सामने ओवर लोड की समस्या खड़ी हुई है। इससे ट्रांसफार्मर के साथ ही उपकेंद्रों पर लगी मशीनों में भी फाल्ट हो रहा है। इसके साथ ही केबलों में आग लग रही है। पिछले 24 घंटे में कई क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती हुई। इससे लोग चैन की नींद नहीं सो सके। पिछले 10 दिनों से जब से तापमान 40 डिग्री से अधिक गया है जिले की बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की रात पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में पंजाबी कॉलोनी के पास एक ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के कारण आग लग गई, इससे एक बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रही। पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में ही स्टेशन रोड पर एक पोल पर केबल में आग लग गई इससे 50 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर के सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार की सुबह जिला अस्पताल सामने गली में केबल बॉक्स में आग लगने से आपूर्ति बाधित हो गई। देवी रोड उपकेंद्र, करहल रोड उपकेंद्र, ज्योंति रोड उपकेंद्र में भी शुक्रवार की रात को कई मोहल्लों में ओवर लोड के कारण लो वोल्टेज की समस्या रही। इससे लोगों को छत पर टहलकर रात काटनी पड़ी। घंटों तक बिजली कटौती के कारण लोगों की रात की नींद खराब हो रही हैं। वहीं गर्मी के कारण लोगों को दिन में भी चैन नहीं मिल पा रहा है।

विभाग ने की उपभोक्ताओं से जरूरत के हिसाब से बिजली उपयोग की अपील
आए दिन हो रही ओवरलोड की समस्या को देखते हुए अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने जिले के उपभोक्ताओं से जरूरत के हिसाब से बिजली उपकरणों के उपयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से 120 प्रतिशत ज्यादा लोड पर चल रहे हैं। अगर ट्रांसफार्मर जला तो 3-4 दिन तक पूरा इलाका अंधेरे में रहेगा। नया ट्रांसफार्मर आने में समय लगता है। उन्होंने अपील की कि एसी 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं, बार-बार ऑन-ऑफ न करें। दिन में कूलर की जगह पंखे का प्रयोग करें। सबमर्सिबल सुबह 5 से 7 बजे या रात 10 बजे के बाद चलाएं। बेवजह 2 से 3 लाइट, पंखे एक साथ न चलाएं। फ्रिज को बार-बार न खोलें।

फोटो 5 शहर के एक बिजली घर में मशीन की जांच करता कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें