फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : पंजीकरण में रुचि न लेने पर सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं से वसूली के लिए बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। शुक्रवार को योजना की समीक्षा के लिए अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपखंड कार्यालय किशनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना में रुचि न लेने वाले कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने उपखंड किशनी के अंतर्गत उपकेंद्र कुसमरा, अरसारा, किशनी, शमशेरगंज, चौराईपुर और लेखराजपुर पर लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कम प्रगति वाले जेई, टीजीटू और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीओ को फील्ड में निकलकर नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसई ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा ओटीएस पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, प्रत्येक लाइन स्टॉफ प्रतिदिन 20 पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। शनिवार को प्रथम चरण का अंतिम दिन है, ऐसे में लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों से संपर्क कर उनका पंजीकरण कराए, पंजीकरण न कराने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें