फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रेन में बढ़ेगी भीड़, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
फोटो 11 मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
मैनपुरी। संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत हो गई है। मैनपुरी से होकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में श्रद्धालुओं की भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के दावे किए जा रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके विशेष ध्यान रखे जाएंगे।मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का ठहराव है। प्रतिदिन 150 से 200 यात्री मैनपुरी से कानपुर और प्रयागराज के लिए सफर करते हैं। शनिवार से प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला की शुरुआत हो गई है, जो कि 15 फरवरी तक चलेगा। ऐसे में आने वाली दिनों में कालिंदी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या बढ़ने से दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि माघ मेले के लिए रेलवे की ओर से निर्देश दिए गए है। इसमें यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाईफाई चालू कराया गया है। इसके अलावा सर्दी से बचाव के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें