मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं से वसूली के लिए बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) शुरु की गई थी।। जिले के 14362 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराने के बाद बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर 19 करोड़ रुपये बकाया है। 31 मार्च तक उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करना होगा। अन्यथा ये उपभोक्ता डिफॉल्टर हो जाएंगे।निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय घिरोर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना का तीसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त हो गया है। जनपद के 14362 उपभोक्ता, जिन्होंने योजना में पंजीकरण कराते समय किश्त में भुगतान का विकल्प न चुनकर एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना था। लेकिन इन उपभोक्ताओं ने शेष बिल अब तक जमा नहीं किया है। इन पर 19 करोड़ रुपये बकाया है।
एसई ने बताया कि यदि ये उपभोक्ता 31 मार्च तक शेष बकाया बिल जमा नहीं करते हैं। तो एक अप्रैल को बिल में ब्याज और मूल छूट को फिर से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीओ और जेई से कहा है कि उपभोक्ताओं से संपर्क कर शेष बिल जमा कर दें। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अधिक डिफॉल्टर वाले उपकेंद्र के जेई, टीजीटू और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसक्सईएन तृतीय हंसराज कौशल, एक्सईएन टेस्ट बृजेश कुमार और जेई घिरोर पंकज कन्नौजिया मौजूद रहे।