फोटो 6 सफाई नायकों के साथ बैठक में निर्देश देते सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह। संवाद
मैनपुरी। नवरात्र और श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी की सफाई के संंबंध में शुक्रवार को सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने सफाई नायकों के साथ बैठक की। अपने कार्यालय पर आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि नवरात्र पर शहर की सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाए। निर्देश दिए कि कहीं से भी गंदगी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सफाई इंस्पेक्टर ने सफाई नायकों से कहा कि 12 मार्च से श्रीदेवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले शीतला धाम की विशेष सफाई की जाए। मंदिर और नुमाइश पंडाल के आस-पास गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी सफाई नायकों को निर्देश दिए कि नवरात्र से पहले शहर के सभी वार्डों की विशेष सफाई की जाए। माता के पंडाल जिन स्थानों पर लगने हैं, उन स्थानों की विशेष सफाई कराई जाए। नालियों की सफाई पर भी ध्यान दिया जाए।
पशु पालक दें अपने जानवरों पर ध्यान
सफाई इंस्पेक्टर ने जिले के पशु पालकों को निर्देश दिए है कि वे अपने जानवरों को नवरात्र के दौरान अपने घरों में रखें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार से नवरात्र के दौरान जानवर घरों से बाहर सड़कों पर नजर न आएं।