मैनपुरी। भोगांव तहसील अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। सात मार्च से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। चुनाव संचालन समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि नौ मार्च को दोपहर दो बजे मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 10 व 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 12 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति, जांच, प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 13 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से 3 तक बजे तक नामांकन पत्र वापसी व प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को पूर्वाह्न 11 से 3 बजे तक मतदान व उसके पश्चात मतगणना तथा परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव तीन सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के छह वरिष्ठ व पांच कनिष्ठ सदस्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। 99 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव संचालन समिति के सदस्य सुबोध कुमार सक्सेना, बहादुर सिंह चौहान, जयकुमार दुबे, तेजसिंह वर्मा मौजूद रहे।