फोटो 1 झोपड़ी में लगी आग बुझने के बाद मौजूद ग्रामीण। संवाद
- फोटो : मृतक पुलिसकर्मी को सलामी देते थानाध्यक्ष विंध्य विनय।
घिरोर। गांव ताहरपुर में रविवार सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई, अलाव ताप रहीं वृद्धा और नातिन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आग में जल कर तीन बकरियां भी मर गईं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी महाराज सिंह की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी रविवार सुबह 10 वर्षीय धेवती खुशी के साथ झोपड़ी में अलाव जला कर ताप रही थीं। झोपड़ी में ही उनकी बकरियां बंधी थीं, तभी अचानक झोपड़ी में लगा बल्ब टूट गया और चिंगारी से आग सुलगने लगी। जब तक वृद्धा को जानकारी हो पाती, आग विकराल रूप ले चुकी थी, वृद्धा और खुशी आग की लपटों की बीच घिर गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पांच बकरियां जल कर मर चुकी थीं। मुन्नी देवी और धेवती खुशी को सीएचसी गोधना में भर्ती कराया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जल गया, छह बकरियां झुलस गईं।