फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जमीन के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव समदपुर में घर में घुस कर दंपती पर जानलेवा हमला करने व फायर किए जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता अनीता देवी ने बताया कि दो जनवरी की शाम को वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थीं। देवर अमित और देवरानी अंजू घर में खाना खा रहे थे। तभी जमीन के विवाद को लेकर उमेश चंद्र, सम्मोद कुमार, हिमांशु यादव, नीरज देवी, रुचि देवी, अवधेश सिंह, ऊषा देवी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए और देवरानी अंजू पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर कमरे में घुस गई। आरोपियों ने पीछे से कमरे में घुस कर अंजू पर हमला कर दिया। बचाने आए देवर अमित को भी पीटा। सम्मोद ने तमंचा से उन पर फायर कर दिया। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। अंजू का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें