फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी स्टेशन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर सांसद ने उठाए सवाल

विज्ञापन
फोटो 20 निर्माणाधीन मैनपुरी रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन कार्यों की धीमी प्रगति पर अब विपक्ष ने सरकार के सामने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में रेल मंत्री से कई सवाल पूछे। सांसद ने मैनपुरी रेलवे स्टेशन कब तक बनने और मैनपुरी को नई ट्रेनें मिलेंगी या नहीं, यह सवाल पूछे हैं।केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भवन निर्माण सहित तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, भवन पर रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया है। स्टेशन पर स्वचलित सीढि़यां, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म बनने के साथ डिजीटल स्क्रीन लगाई गई है। सांसद डिंपल यादव ने निर्माण की धीमी प्रगति और अव्यवस्थाओं पर संसद में रेल मंत्री से सवाल पूछा है।
विज्ञापन

सांसद ने लोकसभा में रेल मंत्री से पूछा कि मैनपुरी स्टेशन कब तक बनकर तैयार होगा, निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा पर क्या किया गया है। इसके अलावा मैनपुरी को नई ट्रेनें कब तक मिलेगी आदि सवाल पूछे गए हैं। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि स्टेशन पर 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। आने वाले दो से तीन माह से स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें