फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ममता शर्मा के हुक्का और सिलिंडर नृत्य ने मोह लिया मन

विज्ञापन
फोटो 45 कादंबरी रंगमंच पर प्रस्तुति देतीं कलाकार ममता शर्मा। स्रोत आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर लोकगीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के ममता शर्मा ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी। ममता शर्मा के हुक्का और सिलिंडर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और फीता काटकर किया। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाकार ममता शर्मा और प्रवीन शर्मा ने हरियाणवी गीतों पर धमाल मचाया। संयोजक आशुतोष तिवारी, अवधेश राठौर गुड्डू, मनीष तापड़िया और सार्थक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ सुमंत गुप्ता, सुरेशचंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू आदि मौजूद रहे।संचालन तारेश अग्निहोत्री और प्रिंस ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें