फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एनएसएस से मिलती है सामाजिकता की शिक्षा

विज्ञापन
फोटो 20 शहर में जागरूकता रैली निकालतीं जीजीआईसी की स्वयं सेविकाएं। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर शुक्रवार से कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय छपट्टी में शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीईओ मैनपुरी रवि प्रकाश और डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय मैनपुरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया। बीईओ ने कहा कि एनएसएस का ज्ञान सामाजिकता का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन

पुस्तकालय अध्यक्ष ओम प्रकाश ने छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। आशा शर्मा ने उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया। शैली पांडेय ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की। सुनीता देवी ने छात्र को सशक्त बनने और उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उनकी सामाजिक बदलाव में नारी शक्ति की भूमिका एवं योगदान से अवगत कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ज्योति सक्सेना ने अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
स्वमं सेविकाओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय छपट्टी तक स्लोगन एवं पोस्टर के साथ रैली निकाली। पुस्तकालय का भ्रमण किया। छात्राओं ने शिविर में मिलजुलकर भोजन एवं जलपान ग्रहण किया। सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रथम दिन 50 स्वयं सेविकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें