फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उत्साह और उल्लास से मनाई लोहड़ी, थिरके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी में मंगलवार को सिख समाज के लोगों ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। श्री गुरुद्वारा साहिब में विशेष शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद अग्नि प्रज्ज्वलित कर उसकी परिक्रमा लगाने के साथ तिल और मूंगफली अर्पित की। लोगों ने देर रात तक उत्साह और उल्लास के साथ धूम मचाई और ढ़ोल-ताशों पर झूमते रहे।लोहड़ी के पर्व के लिए सिख समाज के लोगों ने पहले ही तैयारियां कर लीं थीं। शाम को पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। संगत ने श्रद्धाभाव से शबद-कीर्तन कर गुरु को नमन किया। इसके बाद महिला, पुरुष और बच्चों ने आग के फेरे लगाए और उसमें तिल-मूंगफली अर्पित की। लोगों ने गीत गाकर और थिरकते हुए पर्व मनाया और एक-दूसरे को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां दीं।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश अरोरा, नरेंद्र कालरा, हरदीप सिंह, इंदरपाल सिंह, नाहर सिंह, दविंदर सिंह, सतनाम सिंह, प्रभुगुण सिंह, रविंद्र सिंह, हरवंश सिंह, केयर सिंह, रंजीत सिंह, अनूप सिंह, कुलदीप सिंह, रसमीत कौर, बलजीत कौर आदि मौजूद रहे।

नवविवाहिताओं में दिखा विशेष उत्साह
लोहड़ी के लिए नवविवाहित महिलाओं में खास उत्साह दिखाई दिया। सज-संवरकर महिलाओं ने गुरु साहिब के सामने माथा टेका और ढ़ोल-नगाड़ों पर झूमते हुए खुशियां मनाई। इसके अलावा जिन घरों में इस साल बच्चे का जन्म हुआ है, परिवार के सदस्य उत्साहित नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें