फोटो 6 श्री शिव महापुराण कथा में बोलते आचार्य माधवानंद महाराज। संवाद
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव नौनेर स्थित दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के आठवें दिन आचार्य माधवानंद महाराज ने कहा कि श्री शिवमहापुराण कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है।
आचार्य ने रामेश्वरम में पार्थिव शिवलिंग की स्थापना का वर्णन करते हुए बताया कि सतयुग में मणि की शिवलिंग, द्वापर में धात की शिवलिंग की पूजा होती थी। त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम वनवास गए, तो रावण द्वारा वन में सीता का हरण करने के पश्चात जब लंका पर जाने से पहले उन्होंने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सागर के पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा की। इस दौरान यजमान महेश चौहान, शशी चौहान, इंद्रजीत सिंह चौहान ने भगवान श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूप की आरती उतारी। संवाद