फोटो 38 जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल लाइनमैन भूपेंद्र। संवाद
- फोटो : 1
मैनपुरी। शहरी क्षेत्र के देवी रोड उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन भूपेंद्र कुमार शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लाइनमैन को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि करंट लगने के बाद लाइनमैन पोल से गिरा है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र देवीदीन विद्युत निगम में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। शनिवार दोपहर देवी रोड फीडर के ट्रिप होने पर भूपेंद्र मरम्मत करने के लिए पहुंचे। घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने घायल लाइनमैन को आनन-फानन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। कर्मचारियों ने बताया कि भूपेंद्र शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था, लेकिन करंट लगने से वह नीचे गिरकर घायल हुआ है। हालांकि इस मामले पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।