फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव मानपुर पतारा में रविवार को एक महिला का शव गांव से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव मानपुर पतारा निवासी राजवीर बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। 32 वर्षीय पत्नी रेखा बच्चों के साथ गांव स्थित मकान में रह रही थीं। शनिवार देर रात किसी समय रेखा बच्चों को घर पर सोता छोड़ कर बाहर निकल गई थीं। घर के बाहर ताला लगा दिया था। रविवार सुबह रेखा का शव गांव से कुछ दूर जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें