फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ‘हिंदू सम्मेलन राष्ट्र उत्सव की तरह मनाया जाए’

विज्ञापन
फोटो 23 आरएसएस की बैठक में बोलते देवेंद्र दीक्षित। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को भोगांव में हुई बैठक में आचार्य देवेंद्र दीक्षित को समिति का अध्यक्ष चुना गया। रविवार को पडुआ रोड स्थित एक मैरिज होम में हुई आरएसएस की बैठक में जिला प्रचारक विक्रांत ने कहा कि समाज में संघ को जो मान्यता मिली है। उसके पीछे स्वयंसेवकों की तपस्या और कठोर साधना है। इसलिए हिंदू सम्मेलन को राष्ट्र उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सह जिला कार्यवाह आशुतोष पांडेय ने कहा कि आज की अनुकूल परिस्थितियां देखकर तनिक भी शिथिल न पड़ें। दोगुने उत्साह से परम वैभव के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रखें। हर क्षेत्र में संघ की विचारधारा को लेकर जाना है। सत्यम मिश्रा ने कहा कि जब पूरे विश्व में उपनिवेशवादी शक्तियां हावी थीं। पश्चिम की औद्योगिक क्रांति का दौर चल रहा था। आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने भारत को खुद के रास्ते से चलने का मार्ग खोजा। अभिषेक रंजन पांडेय, रघुनंदन सिंह, विष्णुमित्र, राजकुमार योगी, चंद्रप्रकाश यादव, राधाकृष्ण बौद्ध, मनोज दीक्षित, कृष्णा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें