फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ‘महिला शिक्षक अधिकारों के लिए एकजुट हों’

विज्ञापन
फोटो 7 केक काटकर महिला शिक्षक संघ को स्थापना दिवस मनातीं शिक्षिकाएं। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने शुक्रवार को पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयुक्त मंत्री दीप्ति दीक्षित के आवास पर किया गया। यहां महिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रिया चौहान ने कहा कि महिलाएं अपने को किसी से कमजोर न समझें। अपनी समस्याओं और मांगों के निस्तारण के लिए एकजुट होकर एक मंच पर आएं।
उन्होंने संगठन की पांच वर्षों की उपलब्धियों, महिला शिक्षकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों और संगठन की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला।
उन्होंने उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की संस्थापिका सुलोचना मौर्य के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, संघर्षशीलता एवं समर्पण ने ही संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया है।
विज्ञापन

महामंत्री संध्या जॉर्ज ने कहा कि महिला शिक्षक संघ ने पिछले पांच वर्षों में एक सशक्त एवं प्रभावी मंच के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।
इस मौके पर शालिनी चतुर्वेदी, पुष्पा चौहान, सपना दुबे, रेखा सिंह, दीपमाला शुक्ला, दिव्या सिंह, सुनीता उपाध्याय आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें