फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग में जली महिला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में बुधवार शाम को खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने आया पति भी जल गया। मेडिकल कॉलेज सैफई से परिजन आगरा ले गए।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी वैष्णो देवी बुधवार शाम को घर में खाना बना रही थी। सभी परिजन खाना खा चुके थे तभी अचानक किसी तरह से आग लग गई। वैष्णो रसोई में लगी आग में चारों ओर से घिर गई। चीखपुकार सुनकर पति देवेंद्र बचाने के गए तो वह भी झुलस गए। दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वैष्णो की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें