फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रसूता का शव रख हंगामा निजी अस्पताल हुआ सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रसव के 21 दिन बाद आगरा के निजी अस्पताल में 34 वर्षीय प्रसूता की बुधवार तड़के मौत हो गई। परिजन शव को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे और 21 दिन पहले गलत उपचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे बाद परिजन को समझाकर शव मोर्चरी पर भिजवाया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव राधा नगर निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी कल्पना (34) गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर 3 फरवरी को परिजन ने उसे शहर के कचहरी रोड स्थित जीवन धारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां दोपहर दो बजे के करीब डाॅक्टर द्वारा सिजेरियन प्रसव कराया तो कल्पना ने पुत्र को जन्म दिया। महिला के पति प्रदीप ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद अचानक पत्नी की हालत बिगड़ी तो डॉक्टर और स्टाफ उन्हें बिना पूछे ही एंबुलेंस से आगरा ले जाने लगे। एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी रामबाग स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह तड़के कल्पना की मौत हो गई। गुस्साए परिजन बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे मैनपुरी पहुंचे और हास्पिटल के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच संचालक और स्टाफ हास्पिटल बंद करके भाग गए। इस संबंध में हास्पीटल संचालक का पक्ष जानने के लिए उनसे बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें