मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लहरा में दरवाजे पर लघुशंका करने से रोकने पर आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। बचाव में आई उसकी पुत्री को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
बिछवां क्षेत्र के गांव लहरा निवासी संजो देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे गांव का रहने वाला एक युवक दरवाजे पर ही लघुशंका कर रहा था। जब उस से लघुशंका करने से मना किया तो वह आग बबूला हो गया। अपने परिवार के लोगों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पुत्री जानवी बचाने आई तो उस पर चाकू से हमला किया गया। हमले में वह व पुत्री घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।