फोटो 22 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। जिले में सर्दी जुकाम के साथ ही बुखार के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे बुखार पीड़ित युवक सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के 61 मरीज भर्ती कराए गए। आठ मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव करपिया निवासी बॉबी (18) पिछले छह दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। परिजन उनका निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार की शाम अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन बाॅबी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। भोगांव क्षेत्र के गांव जैतूलपुर निवासी अजयपाल सिंह (56) को अस्थमा की दिक्कत थी परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा निवासी मीना देवी (60) ह्दयगति रुकने के कारण मौत हो गई है। प्रभारी सीएमएस डाॅ. जेजे राम ने बताया कि तीनों ही मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।