फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सार्वजनिक श्मशान घाट बनाने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। करहल में सार्वजनिक श्मशान घाट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नगला जात में सार्वजनिक श्मशान घाट के लिए भूमि प्रबंधक समिति ने जमीन उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

एमएलसी मुकुल यादव ने करहल में सार्वजानिक श्मशान घाट बनाने के संबंध में सात नवंबर को विधान परिषद में प्रश्न किया था। सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि पांच नवंबर को करहल देहात नगर पंचायत में सार्वजनिक श्मशान घाट के निर्माण के लिए नगला जात प्रधान व सचिव भूमि प्रबंधक समिति ने भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव के माध्यम से भूमि प्रबंधन समिति के सचिव व लेखपाल भूमि प्रबंधन समिति की ओर से नगर पंचायत करहल को सार्वजानिक श्मशान घाट बनाने के लिए जमीन दे दी गई है। एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि सात नवंबर को उन्होंने प्रश्न किया था। उसके दो दिन पहले ही कागजोंं में जमीन आवंटित कर दी गई है। आजादी के बाद से अब तक करहल में कोई सार्वजनिक श्मशान घाट नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें