फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छह घंंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी के बीच घने कोहरे ने एक बार फिर लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को कालिंदी एक्सप्रेस के अपने निर्धारित समय से छह घंटे 20 मिनट की देरी से मैनपुरी स्टेशन पहुंची। इसके चलते ट्रेन के इंतजार के दौरान यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 का ठहराव मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर है। कालिंदी एक्सप्रेस का मैनपुरी पहुंचने का समय सुबह 3:45 बजे है। शुक्रवार को घने कोहरे ने ट्रेन की रफ्तार को धीमा कर दिया। ट्रेन अपने निर्धारित समय के स्थान पर सुबह 9:25 बजे मैनपुरी पहुंची। वहीं, प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14117 अपने निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर रात 1:26 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। ट्रेन के करीब दो घंटे की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में स्टेशन पर यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें