फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जयंत चौधरी ही देश की जनता के सच्चे हितैषी

विज्ञापन
फोटो 32 जयंत चौधरी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में खुशी जताते राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी। स्रोत सं
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि जयंत चौधरी ही देश की जनता के सच्चे हितैषी हैं। पदाधिकारियों ने लोगों को गुड़ और चना वितरित किए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के चित्र के सामने केक काटा। बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे ने कहा कि जयंत चौधरी अपने बाबा चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर जनता के हितों की रक्षा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि वह दिन दूर नहीं होगा जब जयंत चौधरी का देश में कद और बड़ा होगा। अभिषेक दुबे ने कहा कि देश की जनता का प्यार और दुलार राष्ट्रीय लोक दल के नेता को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंगद सिंह तोमर, चंदन, उदयवीर सिंह, प्रवीन दुबे, सोनू आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें