फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ‘ईशन चिंतन’अभियान से मिलेगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा

विज्ञापन
फोटो 30 नेशनल महाविद्यालय में ''ईशन चिंतन'' अभियान का पोस्टर विमोचन करते अतिथि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) के तत्वावधान में भोगांव के नेशनल महाविद्यालय में मंगलवार को ‘स्क्रीन टाइम टू ग्रीन टाइम’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने ईशन नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समर्पित अभियान ‘’ईशन चिंतन’’ के पोस्टर का विमोचन किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि एसडीएम संध्या शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने ‘’ईशन चिंतन’’ अभियान की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। मुख्य वक्ता प्रतीक मिश्रा ने कहा कि आज की पीढ़ी का अधिकांश समय डिजिटल गैजेट्स पर बीत रहा है। युवा अपनी स्क्रीन छोड़कर कम से कम एक घंटा पर्यावरण की सेवा में दें।
प्राचार्य एसके निमेष ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसएफडी संयोजक अभिषेक चौहान, कुशल दवे, हर्षित वर्मा, रुद्रप्रताप, सूरज प्रताप, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें