फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जोखिम में जान, बचाव नहीं होगा आसान

विज्ञापन
फोटो ऑफ द डेखतरे में जान : कुरावली जीटी रोड पर स्थित क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। 2
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव में रेलवे ट्रैक के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते कुरावली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग को 23 फरवरी से बंद कर दिया गया है। क्रॉसिंग बंद होने से इस मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए हैं। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाह लोग वाहनों को ट्रैक पर चढ़ाकर निकाल रहे हैंं। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ट्रैक की मरम्मत के लिए कुरावली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया है। जो 26 फरवरी के बाद ही शुरू होगी। ऐसे में कुरावली रोड स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक सहित छाछा, आलीपुर खेड़ा एवं अन्य गावों में जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय बचाने की होड़ में बाइक सवार और राहगीर अपनी जान की परवाह किए बिना रेलवे ट्रैक के बीच से ही वाहन निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी से हादसा हो सकता है। बाइक सवार ऊबड़-खाबड़ पटरियों से वाहन निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें