फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कीमती जमीन पर रातों-रात कर लिया पक्का निर्माण

विज्ञापन
फोटो 12 प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराया गया अवैध निर्माण। संवाद
विज्ञापन
किशनी। ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के बिधूना चौराहे के समीप एसडीएम न्यायालय से रोक आदेश होने के बावजूद कुछ लोगों ने लिंटर डालकर पक्का निर्माण कर लिया। कीमती जमीन पर पक्के निर्माण की सूचना पर एसडीएम गोपाल शर्मा राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पक्के निर्माण को ध्वस्त करवा दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने स्थगन होने की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी जमीन पर कुछ लोगों ने होली की छुट्टी का फायदा उठाते हुए रातों रात लिंटर डालकर पक्का निर्माण कर लिया। मामले की जानकारी किसी ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार को दी। डीएम ने एसडीएम को पक्के निर्माण की जानकारी दी जिसके बाद एसडीएम राजस्व व पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। दूसरा पक्ष बुलडोजर देखकर पक्के निर्माण के बाहर धरने पर बैठ गया। उनको पुलिस ने मौके से हटाया। बुलडोजर ने पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पास में रखी झोपड़ी व अन्य कब्जे को भी हटा दिया गया। दूसरे पक्ष के हाकिम सिंह, होशियार सिंह, रामप्रकाश, अन्नपूर्णा व मानसिंह बैनामे में सहखातेदार हैं। उनका कहना है कि उनको स्थगन की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें